Photographs:taiwan0921.org, pinterest, foyr, compuartmdf
प्राचीन काल से जालियों का इस्तेमाल परंपरागत घरों में किया जाता है। इंटीरियर डिजाइनर स्नेहा समतानी के कुछ सुझाव हैं- जालियों का इस्तेमाल करने के लिए...
- आप छत पर जालियों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए केवल जिप्सम बोर्ड को छत पर रखें और थोड़ा सा प्रकाश का स्रोत डालें। ऐसा करने से वह जगह काफी आकर्षक लगेगी।
- जाली का उपयोग करने का एक अन्य पारंपरिक तरीका है- विभाजन। यदि आपके पास एक बड़ा कमरा है, तो जाली का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए मनोरंजन का क्षेत्र और पढ़ने-लिखने का क्षेत्र बना दें।
- पेंट-हाउस जैसी जगहों पर सीढ़ियों के पास की जगह हमेशा खाली होती है। जालियों से इस स्थान को हाइलाइट करें और रंग, पॉलिश या रोशनी का उपयोग करें। देखने में यह सुंदर लगेगा।
- दरवाज़ों के तालों के पास की जगह को उभारें और जाली से नया रूप दें। यहां दर्पण का प्रयोग किया जा सकता है। आप अपने बेडरूम के दरवाज़े को उभारने के लिए इस प्रकार की पैनल का उपयोग कर सकते हैं।
- जालियों के रेडीमेट कटआउट का प्रयोग रूम में या टेलीविजन इकाई के पास किया जा सकता है।
- दर्पण की फ्रेम भी जालियों से सजाई जा सकती है। त्योहारों के दौरान इन जालियों का उपयोग दर्पण के बिना भी किया जा सकता है।
- कॉरिडोर या पैसेज में मिट्टी के फोटो फ्रेम और कंटेंपररी लुक के लिए जाली की फ्रेम लगाएं।
- बेडरूम में हेडबोर्ड के पास आप रिबन पैटर्न के बजाय जालियां और अप्रत्यक्ष प्रकाश का उपयोग कर सकते हैं।