Photograph: Shutterstock
हम कभी भी घर में दीवारों पर लगी घड़ियों की जगह पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन घड़ी के सही जगह पर रखे जाने पर ही घर-परिवार में खुशहाली निर्धारित होती है। गलत जगह पर लगाई गई घड़ी के हानिकारक प्रभाव हो सकते हैं। जानिए वास्तु एंड फेंगशुई एक्सपर्ट राशि और से...
- उत्तर, पूर्वोत्तर और पूर्व दिशा की दीवारों पर ही घड़ियां लगाना शुभ माना जाता है। अगर इन दीवारों पर घड़ियां नहीं लगाई जा सकती हैं, तो पश्चिम दिशा की दीवार पर भी लगा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि सिर्फ उत्तर दिशा में ही इन्हें लगाया जाए।
- उत्तर दिशा में लगाई गई घड़ियां घर में तरक्की और प्रगति लाती हैं। पूर्वोत्तर दिशा में लगाई गईं घड़ियां तरक्की लाती हैं, तो पूर्व दिशा में लगाई गई घड़ियां स्वस्थ बनाए रखती हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
- कभी भी घड़ियां को दक्षिण, पूर्व-दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा में न लगाएं, इससे स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
- कभी भी मुख्य द्वार पर घड़ियां न लगाएं, जहां से आना-जाना लगा रहता हो।
- हमेशा घड़ी को सही समय पर रखें। आगे या पीछे समय बढ़ाकर न रखें, जो कि कुछ लोगों की आदत होती है।
- घड़ियां हमारे जीवन के समय को निर्धारित करती हैं, इसलिए उन्हें हमेशा सही स्थिति में रखें। टूटी- फूटी घड़ियां घर में न रखें।
- अगर कोई घड़ी बंद हो जाए या टूट जाए, तो उसे तुरंत सुधरवा लें या नई घड़ी ले आएं। बंद घड़ियां अशुभ मानी जाती हैं।
- अगर घड़ियों में शीशे लगे हों, तो ध्यान दें कि इनमें आपके बेडरूम का प्रतिबिंब न बन रहा हो। साथ ही इनका मुख भी मुख्य द्वार की तरफ न रखें।
- कभी भी पुराने जमाने की घड़ियां, जो युद्ध या परेशानियों के दौर में खरीदी गई हों, उन्हें घर में न रखें।
- घड़ियों के टूटे हुए कांच को तुरंत ही सुधार लें। कभी भी टूटे कांच की घड़ी घर में न रखें।